बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने OFSS Bihar 2nd Cut-Off List 2025 को आधिकारिक तौर पर 15 जुलाई 2025 को अपनी वेबसाइट ofssbihar.net पर जारी कर दिया है। यह कटऑफ लिस्ट शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के लिए इंटर में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए बेहद अहम है।
इस OFSS Second Cut-Off List के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि किस कॉलेज या स्कूल में किस कोर्स के लिए कितना कटऑफ गया है, और क्या उन्हें उस स्कूल में एडमिशन मिलेगा या नहीं।
Bihar Board 2nd Cut-Off List क्या है?
- 1 Bihar Board 2nd Cut-Off List क्या है?
- 1.1 OFSS Bihar 2nd Cut-Off List 2025
- 1.2 ऐसे करें कक्षा 11वीं की दूसरी सूची और सूचना पत्र डाउनलोड
- 1.3 OFSS Bihar 2nd Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- 1.4 अगर मैं स्कूल का विकल्प बदलना चाहूँ तो क्या करूँ?
- 1.5 स्लाइड-अप प्रक्रिया क्या है और इसे कब चुनें?
- 1.6 स्लाइड-अप के लिए महत्वपूर्ण बातें
- 1.7 इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
- 2 OFSS Bihar 2nd Cut-Off List 2025
ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स द्वारा पहली कटऑफ लिस्ट 4 जून 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद अब छात्रों के लिए Bihar Board 2nd Merit List 2025 जारी की गई है। यह BSEB Second Merit List खास तौर पर उन छात्रों के लिए चुनी गई है जो कंपार्टमेंटल परीक्षा में पास हो गए हैं या स्क्रूटनी रिजल्ट में उनके अंकों में बदलाव हुआ है, या जिन छात्रों ने फॉर्म देर से भरा है, या जिन्होंने स्लाइड-अप के माध्यम से स्कूल बदलने के लिए आवेदन किया है।
ऐसे सभी छात्रों के लिए यह BSEB 11th 2nd Merit List 2025 जारी की गई है। इस Bihar 2nd Merit List 2025 11th Admission में हर स्कूल और कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग कोर्स जैसे साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, एग्रीकल्चर आदि के कटऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं। अगर आप दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित हो गए हैं तो आप अपने चुने हुए स्कूल की कट-ऑफ देख सकते हैं, यह खास तौर पर उन छात्रों के लिए ज़रूरी है जिनका चयन दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ है।
बिहार बोर्ड 11वीं कट-ऑफ लिस्ट की मदद से छात्र यह देख पाएंगे कि जिस स्कूल में वे एडमिशन लेना चाहते हैं, उसमें उन्हें एडमिशन क्यों नहीं मिल पाया और इसकी मदद से जिन छात्रों का चयन नहीं हो पाया, वे अपने भविष्य की योजना बना पाएंगे।
OFSS Bihar 2nd Cut-Off List 2025
- इसके लिए सबसे पहले आपको OFSS Portal वेबसाइट https://www.ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट की महत्वपूर्ण जानकारी में आपको इंटरमीडिएट 2025 कट-ऑफ (दूसरी चयन) का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

- अब यहां आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।

- अब जब आपने कट-ऑफ लिस्ट देख ली है, तो आपको अंदाज़ा हो गया होगा कि आपका नाम तीसरी लिस्ट में आ सकता है या नहीं? अगर आपको लगता है कि आपके अंकों का प्रतिशत दूसरी मेरिट लिस्ट की कट-ऑफ के करीब है, तो आप अगली मेरिट लिस्ट का इंतज़ार कर सकते हैं।
ऐसे करें कक्षा 11वीं की दूसरी सूची और सूचना पत्र डाउनलोड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने OFSS बिहार द्वितीय मेरिट सूची 2025 जारी कर दी है। यह मेरिट सूची उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बिहार बोर्ड के अंतर्गत 11वीं कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं। इस सूची के माध्यम से छात्र जान सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज या स्कूल आवंटित किया गया है।
अगर आपने भी OFSS पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है, तो आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना सूचना पत्र और मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
OFSS Bihar 2nd Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले ofssbihar.net पर जाएं।
- होमपेज पर “Download Intimation Letter” या “2ndMerit List 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको ये विवरण भरना होगा:
- Reference Number / Barcode Number
- Mobile Number (जो आवेदन के समय दिया था)
- कैप्चा कोड (जैसा स्क्रीन पर दिखे)
- सभी जानकारी भरने के बाद “Download / Print” बटन पर क्लिक करें।
आपकी Merit List और BSEB Intimation Letter स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप PDF में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
अगर मैं स्कूल का विकल्प बदलना चाहूँ तो क्या करूँ?
आपको उन स्कूलों के नाम देखने होंगे जिनकी दूसरी कटऑफ उनके अंक प्रतिशत के करीब या उससे कम है। हमने आगे की जानकारी एक अलग पोस्ट में दी है। अधिक जानकारी के लिए OFSS Intermediate School Change पर क्लिक करें और विस्तार से समझें।
स्लाइड-अप प्रक्रिया क्या है और इसे कब चुनें?
यदि आपको मेरिट सूची में शामिल किसी कॉलेज में प्रवेश मिल गया है, लेकिन आप अपनी उच्च प्राथमिकता वाले विकल्प (जिसे आपने आवेदन के समय चुना था) में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आप स्लाइड-अप विकल्प चुन सकते हैं।
स्लाइड-अप के लिए महत्वपूर्ण बातें
स्लाइड-अप विकल्प केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने पहली मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश लिया है।
यह विकल्प केवल प्रवेश अवधि के दौरान ही सक्रिय रहता है। स्लाइड-अप विकल्प चुनने के बाद, यदि अगली मेरिट सूची में उच्च प्राथमिकता वाला कॉलेज आवंटित होता है, तो पहले लिया गया प्रवेश स्वतः ही रद्द हो जाएगा।
इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
अगर आपने OFSS बिहार के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन किया है और आपका नाम मेरिट सूची में आया है, तो अब अगला कदम दस्तावेजों के साथ स्कूल या कॉलेज में रिपोर्ट करना है। OFSS बिहार 11वीं प्रवेश 2025 – आवश्यक दस्तावेजों की सूची कक्षा 11वीं में नामांकन के समय निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 10वीं का प्रोविजनल सर्टिफिकेट या मूल प्रमाण पत्र
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि किसी अन्य बोर्ड से)
- पासपोर्ट साइज़ रंगीन फ़ोटो
- शैक्षणिक संस्थान का निर्धारित प्रवेश शुल्क
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए OFSS पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची 15 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जारी कर दी गई है।
OFSS Bihar 2nd Cut-Off List 2025
BSEB Intimation Letter | Download |
BSEB School Change | Change Now |
BSEB Student Login | Click Here |
BSEB Slide-Up Process | Read Here |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
जिन छात्रों को दूसरी मेरिट सूची में जगह नहीं मिली है, उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। BSEB जल्द ही तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा। छात्र तीसरी सूची का इंतज़ार कर सकते हैं या OFSS पोर्टल पर खुली विंडो के दौरान नया आवेदन जमा करके अपनी कॉलेज वरीयताएँ अपडेट कर सकते हैं।
Sir kaha aaya h 2nd list
Aap official link ka use kre