OFSS के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने हेतु मुख्य निर्देश
- OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से आप एक आवेदन पत्र के माध्यम से विभिन्न कॉलेज में बीस विकल्प चुन सकते हैं।
- आप ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से बीस विकल्प विभिन्न कॉलेज में आवेदन दे सकते हैं। अपने विकल्पों का चुनाव अपनी वरीयता सूची के अनुसार करें।
- आवेदन में विकल्प भरते समय यह सुनिश्चित करें की जो विकल्प आप सबसे पहले भरेंगे उसी के अनुसार आपकी चयन प्रक्रिया पूरी की जायेगी। विकल्पों को भरते समय यह सुनिश्चित करें की आपकी प्राथमिकता सूची आपके पसंद के अनुरूप है।
- इस आवेदन हेतु आपको आवेदन शुल्क 350 रूपए देने होंगे, जो की निम्न माध्यमों से दिया जा सकता है :
- Online Payment through Debit Card डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट
- Online Payment through Credit card क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट
- Online Payment through Online Banking ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट
- Offline Payment through Bank Challan (बैंक चालान के माध्यम से ऑफलाइन पेमेंट)
- आवेदन फॉर्म भरने हेतु मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आई डी होना आवश्यक है ताकि आपके एडमिशन से सम्बंधित सारी सूचनाएं भेजी जायेंगी।
- मोबाइल नंबर को OTP के माध्यम से सत्यापित किया जायेगा अतः फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लें की यह मोबाइल नंबर सही हो।
- आवेदन हेतु आप अपना पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ स्कैन कर के कंप्यूटर में रखें।
- अपने फॉर्म को भरने के बाद PREVIEW पेज में देख लें। सुनिश्चित करने के बाद ही फॉर्म CONFIRM करें।
- यह ध्यान रखें की बिना भुगतान किये हुए फॉर्म स्वीकृत नहीं किया जायेगा। अतः : यह आवश्यक है की आप ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन अपना भुगतान अवश्य कर लें।