बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए इंटरमीडिएट (11वीं कक्षा) में नामांकन हेतु आधिकारिक OFSS (11th) Admission 2026 Notice जारी कर दी है। जो छात्र अपनी मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज या स्कूल में नामांकन के लिए 8 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सत्र 2026-2028 के लिए इंटरमीडिएट कक्षा में बिहार राज्य के उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त सभी सरकारी / गैर सरकारी शिक्षण संस्थान में ऑनलाईन नामांकन हेतु विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना।https://t.co/mG3GfHsLzo#Bihar #BSEB #BiharBoard pic.twitter.com/F6IczKolLE
— OFSS Bihar (@ofssbihar) April 8, 2026
Notice OFSS Bihar Board 11th Admission 2026 Apply
- एक मोबाइल नम्बर एवं एक ईमेल आई0डी0 का इस्तेमाल मात्र एक आवेदन भरने के लिए ही किया जा सकता हैं।
- सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे नामांकन प्रपत्र भरने के पूर्व पिछले वर्ष OFSS के माध्यम से राज्य के विभिन्न इण्टर कॉलेज में लिये गये नामांकन (Admission) हेतु जारी की गयी सूची का Cut-Off Marks पोर्टल www.ofssbihar.net पर पहले अवश्य देख लें। फिर यह तय करें कि वे अपना नामांकन किस विद्यालय/महाविद्यालय में प्राथमिकता के अनुसार लेना चाहते हैं।
- सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे नामांकन हेतु विभिन्न विद्यालयों का विकल्प सावधानी पूर्वक चुने, क्योंकि OFSS के माध्यम से फार्म भरते समय एक बार विकल्प चुनने के पश्चात् वही सारे विकल्प (Option) अंतिम विकल्प माने जायेंगे तथा नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें बदला नहीं जा सकेगा। प्रथम/द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने नामांकन के पश्चात् वेब पोर्टल (www.ofssbihar.net) पर जाकर Student Login Option में Login करने के पश्चात् स्लाईड अप (Slide Up) का विकल्प चुन सकते हैं। अगर उनके द्वारा चुने गये विकल्प में से उच्चतर विकल्प के संस्थान में उनका चयन द्वितीय/तृतीय सूची में होता है तो प्रथम, द्वितीय चयन सूची का नामांकन स्वतः रद्द हो जायेगा।
अब बिहार राज्य में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए इंटर कॉलेजों की संख्या बढ़ गई है। अब 10003 स्कूलों/कॉलेजों में 17 लाख 50 हजार 320 सीटों पर दाखिले होंगे। बिहार के सभी +2 स्कूलों सहित कॉलेजों में 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गयी हैं।
नामांकन प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण
बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले समिति द्वारा जारी ‘कॉमन प्रॉस्पेक्टस’ को ध्यान से पढ़ें। नामांकन की पूरी प्रक्रिया ‘कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म’ (CAF) के माध्यम से संचालित की जाएगी।
आवेदन के लिए पात्रता और शर्तें
नामांकन के लिए पात्रता के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- शैक्षिक योग्यता: छात्र का बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या किसी भी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- वरीयता नियम (स्व-संस्थान प्राथमिकता): बोर्ड की नीति के अनुसार, जो छात्र उसी स्कूल/कॉलेज से 10वीं उत्तीर्ण हैं जहाँ वे 11वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अन्य आवेदकों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। इसे ‘स्व-संस्थान प्राथमिकता’ कहा जाता है, जहाँ अंकों के साथ-साथ इस नियम का भी बड़ा महत्व है।
- संकाय चयन: छात्र अपनी रुचि और अंकों के आधार पर कला (Arts), विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce), कृषि (Agriculture) या व्यावसायिक (Vocational) संकाय का चयन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और चरण
आवेदन की प्रक्रिया के प्रमुख चरण नीचे दिए गए हैं:
- पोर्टल पर पंजीकरण: छात्र को ofssbihar.net पर जाकर अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा।
- फॉर्म भरना: आवेदन पत्र (CAF) में व्यक्तिगत विवरण के साथ-साथ पसंदीदा कॉलेजों की सूची (न्यूनतम 10 और अधिकतम 20) भरनी होगी।
- शुल्क भुगतान: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान) से किया जा सकता है।
- मेरिट लिस्ट: आवेदन के बाद, बोर्ड द्वारा समय-समय पर मेरिट सूचियाँ (1st, 2nd, 3rd selection list) जारी की जाएंगी। जिन छात्रों का नाम सूची में आएगा, उन्हें आवंटित संस्थान में जाकर अपना नामांकन सुनिश्चित करना होगा।
ध्यान रखने योग्य बातें
- सक्रिय संपर्क: अपना चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही दें, क्योंकि भविष्य की सभी सूचनाएं और ओटीपी (OTP) उसी पर प्राप्त होंगी।
- दस्तावेज: नामांकन के समय माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए), और विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (SLC) की मूल प्रति साथ रखें।
- सचेत रहें: किसी भी साइबर कैफे या दलाल के झांसे में न आएं। आवेदन के बाद प्रिंट आउट अवश्य संभाल कर रखें।
OFSS Notice for Admission 2026
- अगर कोई आवेदक किसी एक विद्यालय/महाविद्यालय में नामांकन लेने के पश्चात् ऐसे किसी विद्यालय / महाविद्यालय में स्थानान्तरण के तहत नामांकन लेना चाहता है तो स्थानान्तरित विद्यालय / महाविद्यालय में उसी कोटि में नामांकन होगा जिस कोटि का आवेदक होगा। स्थानान्तरित विद्यालय / महाविद्यालय में उस कोटि का स्थान रिक्त रहने पर ही वहाँ वह नामांकन ले सकेगा।
- एक से ज्यादा आवेदन देने वाले आवेदक का सिर्फ एक ही आवेदन स्वीकृत किया जायेगा, अन्य आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
- सिर्फ कम्प्यूटर से जारी ऑनलाइन सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) स्वीकार किया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में टंकित या छपा हुआ सामान्य आवेदन प्रपत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
- निबंधित डाक अथवा अन्य माध्यम से भेजे गये कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
- विद्यार्थी को SMS/E-Mail के माध्यम से उनके नामांकन अद्यतन / नामांकन निरस्त / नामांकन रद्द की सूचना दी जायेगी लेकिन यह विद्यार्थी की भी जिम्मेदारी होगी कि अपना नामांकन स्थिति स्वयं विद्यालय / महाविद्यालय से प्राप्त कर लें।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बाद आवेदन का मौका मिलना कठिन होगा। छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
Hii
Hello
Shaba praween shabapravin80@gmail.com@gmail.com
Hello Shaba
Shaba praween shabapravin80@gmail.com
Hi