BSEB Class 11th Admission Seats 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर में बढ़ाई सीटें, 11वीं कक्षा में 17 लाख से ज्यादा छात्रों का होगा प्रवेश

BSEB Class 11th Admission Seats 2026: बिहार बोर्ड ने नए सत्र 2026-28 के लिए इंटर की सीटों की घोषणा कर दी है. इस बार पिछले सत्र से 50 हजार और सीटें बढ़ाई गई हैं। पिछले सत्र में जहां राज्य के इंटर कॉलेजों में 17 लाख सीटें थीं, इस बार इसे बढ़ाकर 17 लाख 50 हजार कर दिया गया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया भी 8 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।

बिहार बोर्ड के अनुसार, इस बार राज्य के कुल 9,988 प्लस टू विद्यालयों में विभिन्न संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में 17.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। सीटों की यह संख्या उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की तुलना में काफी अधिक है, जिससे लगभग सभी सफल छात्रों को अपने पसंदीदा संकाय में प्रवेश मिलने की संभावना है।

BSEB Class 11th Admission Seats 2026

Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सत्र2026 – 2028
कुल उपलब्ध सीटें17.50 लाख+
कुल प्लस टू स्कूल9,988
आवेदन की तिथि8 अप्रैल, 2026 से शुरू
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (OFSS पोर्टल)
आवेदन शुल्क₹350 (संभावित)

इस बार भी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा और इसी के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट कर प्रवेश लिया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वालों के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्य बोर्डों के छात्रों को भी प्रवेश का मौका मिलेगा, बिहार बोर्ड के मुताबिक इस बार मैट्रिक में 13 लाख 871 छात्र पास हुए हैं।

नामांकन की प्रक्रिया (OFSS के माध्यम से)

बिहार बोर्ड में 11वीं कक्षा में प्रवेश पूरी तरह से Online Facilitation System for Students (OFSS) पोर्टल के माध्यम से होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन: छात्रों को ofssbihar.org पर जाकर कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होगा।
  • चयन का आधार: नामांकन मेरिट लिस्ट (10वीं के अंकों) और छात्रों द्वारा चुने गए कॉलेज/स्कूल की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
  • आवश्यक दस्तावेज: रोल कोड, रोल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि इस साल लगभग 12.35 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड की परीक्षाएँ सफलतापूर्वक पास कर ली हैं। इसके अलावा, CBSE और ICSE बोर्ड के छात्र भी बिहार बोर्ड में दाखिला लेना चाहते हैं। कुल 17.50 लाख सीटें उपलब्ध होने से, मुक़ाबला कम हो जाएगा, और छात्रों के अपने गृह ज़िलों या पसंदीदा स्कूलों में जगह पाने की संभावना बढ़ जाएगी।

ओएफएसएस पोर्टल से जुड़े नए स्कूल

इस बार अपग्रेडेड स्कूलों में भी 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को OFSS पोर्टल से जोड़ा गया है। अपग्रेडेड स्कूलों में शिक्षा शुरू होने से प्लस टू स्कूलों की संख्या भी बढ़ेगी। 2025 में 9500+ प्लस टू स्कूलों में 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया गया था। इस बार करीब 9988 स्कूल-कॉलेजों में नामांकन होगा। इस बार आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा और इसके आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट कर प्रवेश लिया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वालों के अलावा सीबीएसई, सीआईसीई और अन्य राज्य बोर्डों के छात्रों को भी प्रवेश का मौका मिलेगा।

मैट्रिक कक्षा 2026 में कुल 4,70,845 छात्र प्रथम श्रेणी में, 4,84,012 द्वितीय श्रेणी में और 3,07,792 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 11वीं की 17 लाख सीटों में से 14 लाख 61 हजार 771 सीटों पर सिर्फ कोएड स्कूल-कॉलेज शामिल हैं, बालक महाविद्यालय-विद्यालय में मात्र 15213 सीटें हैं।

बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा की कॉलेजों में बढ़ी 50000 सीटें

नए सत्र से 11वीं कक्षा के छात्रों का नामांकन अपग्रेडेड स्कूलों में लिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम यानी ओओपीएफएस से जोड़ा गया है। अपडेटेड स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने से प्लस टू स्कूलों की संख्या में इजाफा होगा। पिछले साल जहां 9500+ प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया गया था। इस साल यह बढ़कर करीब 9988 स्कूल और कॉलेज हो जाएगा।

इंटर में नामांकन के लिए कितनी फीस लगेगी?

आवेदन करने के लिए छात्रों को ₹350 की राशि जमा करनी होगी। जिसमें ₹150 आवेदन शुल्क और ₹200 कॉलेज या स्कूल की फीस शामिल है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि छात्र विभिन्न माध्यमों जैसे एसबीआई में नकद (ई-चालान के माध्यम से), या किसी भी बैंक के नेट बैंकिंग, या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Md Ali

Md Ali

Founder, OFSS.in • Since 2018

Educational consultant specializing in Bihar Board updates and university admissions. Providing verified career resources for 8+ years.

Leave a Comment