OFSS Bihar 11 Admission Form Filling Option: बिहार 11वीं नामांकन 2026 आवेदन करने के 4 आसान तरीके

OFSS Bihar 11 Admission Form Filling Option: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों की सुविधा के लिए OFSS के माध्यम से 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए कई विकल्प दिए हैं। अब छात्र न केवल अपने घर से, बल्कि अन्य विभिन्न माध्यमों से भी आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप भी इस साल इंटर में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यहाँ विस्तार से बताया गया है कि आप किन-किन तरीकों से अपना आवेदन फॉर्म (CAF) भर सकते हैं।

OFSS Bihar 11 Admission Form Filling Option

Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आवेदन का तरीकाकहाँ जाना होगा?मुख्य प्रक्रियाकिसके लिए बेस्ट है?
1. खुद से (Self Application)ofssbihar.net वेबसाइट पर (घर बैठे)अपने कंप्यूटर/लैपटॉप से पोर्टल खोलकर फॉर्म भरें और ऑनलाइन पेमेंट करें।जिनके पास इंटरनेट और कंप्यूटर की समझ है।
2. सहज वसुधा केंद्रअपने नजदीकी वसुधा केंद्र परवहां फॉर्म संख्या 5 या 6 भरकर दें, ऑपरेटर पोर्टल पर आपकी डिटेल्स फीड करेगा।जो छात्र खुद कंप्यूटर नहीं चला सकते और गांव/कस्बे में रहते हैं।
3. DRCC केंद्रजिला निबंधन एवं परामर्श केंद्रसरकारी केंद्र पर जाकर काउंटर से सहायता लें और ऑपरेटर से फॉर्म भरवाएं।जो छात्र सरकारी केंद्र से सुरक्षित आवेदन और सलाह चाहते हैं।
4. साइबर कैफेकिसी भी नजदीकी Cyber Cafe परकैफे ऑपरेटर को अपनी डिटेल्स और फोटो दें, वह आपके सामने फॉर्म भरकर रिसीविंग देगा।जिनके पास खुद का कंप्यूटर नहीं है और पास में वसुधा केंद्र नहीं है।

Interested students can Apply for OFSS in this ways

  • सहज वसुधा केन्द्र के माध्यम से
  • जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (District Registration cum Counseling Centre) के माध्यम से
  • अपने घर के व्यक्तिगत कम्प्यूटर से जिसमें इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो
  • इंटरनेट साइबर कैफे के माध्यम से

ऊपर दिए निम्न स्थानों एवं विभिन्न माध्यम से ऑनलाईन नामांकन हेतु OFSS के तहत आवेदन किया जा सकता है।

सहज वसुधा केन्द्र के द्वारा आवेदन भरने की प्रक्रिया

विद्यार्थी सहज वसुधा केन्द्र पर जाकर OFSS व्यवस्था के तहत ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य के 6171 सहज वसुधा केन्द्र प्राधिकृत किये गये हैं, जिनकी सूची वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध है। सहज वसुधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन के लिए उन्हें निचे बताये गए निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा। अगर विद्यार्थी सहज वसुधा केन्द्र के माध्यम से आवेदन करते हैं तो उन्हें सहज वसुधा केन्द्र पर जाना होगा। आवेदक अथवा सहज बसुधा केन्द्र के ऑपरेटर वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर आवश्यकतानुसार फार्म संख्या 5 अथवा फार्म संख्या 6 डाउनलोड उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

उन्होंने जिस बोर्ड से परीक्षा उतीर्ण की है, जिस वर्ष परीक्षा उतीर्ण की है उसके अनुसार सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर से मुद्रित फार्म लेंगे।

फॉर्म संख्याविवरण
फॉर्म संख्या 5अगर छात्र ने अपना मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा बिहार बोर्ड से पास किया हैं ।
फॉर्म संख्या 6अगर छात्र ने अपना मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा या समकक्ष सीबीएसई अथवा आईसीएसई या किसी अन्य केंद्र अथवा राज्य के बोर्ड से पास किया हैं।

सहज वसुधा केंद्र से आवेदन करने की प्रक्रियां

  • फार्म संख्या 5 या फार्म संख्या 6 को कलम से भरें
  • विद्यार्थी सभी विस्तृत जानकारी फार्म में भरने के बाद फार्म के नीचे हस्ताक्षर करें
  • विद्यार्थी सभी जानकारी अंग्रेजी के CAPITAL अक्षर में भरें।
  • फार्म भरने के पश्चात विद्यार्थी फार्म के अनुलग्नक में नामांकन के विकल्प भरेंगे।
  • फार्म पूरी तरह भरे जाने के पश्चात आवेदक को सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर को अपने फार्म के साथ एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो भी देना होगा
  • सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर उस फार्म में भरी जानकारी को ऑनलाईन आवेदन फार्म में भर देंगे।
  • ऑनलाईन आवेदन भरने के बाद सहज वसुधा केन्द्र ऑपरेटर आवेदन का Preview कम्प्यूटर स्क्रीन पर आवेदक को दिखा देंगे।
  • सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर ने आवेदन में जिस विवरणी को भरा है उस भरे हुये आवेदन की दोबारा जाँच आवेदक निश्चित रूप से कर लेंगे। अगर भरे हुये सभी विवरण सही हैं तो सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर Confirm बटन क्लिक करेंगे। अगर भरी हुयी सूचना सही नहीं है तो सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर Modify बटन को क्लिक करेंगे।
  • जब ऑपरेटर Modify बटन को क्लिक करेंगे तो आवेदन फार्म फिर से खुल जायेगा और ऑपरेटर गलतियों को सुधार सकेंगे।
  • जब ऑपरेटर Confirm बटन को क्लिक करेंगे तो System से विद्यार्थी के निबंधित मोबाइल नम्बर पर एक OTP जायेगा।
  • विद्यार्थी ऑपरेटर को OTP बतायेंगे और पोर्टल में OTP भरेंगे और तब विद्यार्थी का मोबाइल नम्बर Confirm हो जायेगा।
  • मोबाइल नम्बर के Confirm होने के बाद विद्यार्थी को आवेदन शुल्क 350रू/- (साढ़े तीन सौ) नगद सहज वसुधा केन्द्र को देना होगा।
  • सफलतापूर्वक भुगतान होने के पश्चात System से आवेदन की स्वीकृत प्रति उपलब्ध हो जायेगी। सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर उसकी छायाप्रति निकालकर विद्यार्थी को दे देंगे। विद्यार्थी को सलाह दी जाती है कि वो इस प्राप्ति रसीद को सुरक्षित रखेंगे। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के पश्चात विद्यार्थी को User ID और Password उनके द्वारा दर्ज करायी गयी मोबाइल और ई-मेल पर भेजा जायेगा।
  • कृपया ध्यान दे : आवेदन शुल्क 350रू/- (साढ़े तीन सौ) जमा किये बिना आवेदन स्वीकृत नहीं माना जायेगा। यह अनिवार्य है कि आवेदन के साथ आवेदन शुल्क भी जमा किया जाय।

जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के द्वारा आवेदन भरने की प्रक्रिया

जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र OFSS जिसे संक्षेप में DRCC भी कहा जाता है, के द्वारा बताये गए चरणों का पालन करके आवेदन भर सकते हैं। विद्यार्थी जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र पर जाकर OFSS व्यवस्था के तहत ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, ऑनलाईन आवेदन के लिए उन्हें निम्नलिखित चरणों का अनुपालन करना होगा।

अगर विद्यार्थी जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के माध्यम से आवेदन करते हैं तो उन्हें जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र पर जाना होगा। आवेदक अथवा जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के ऑपरेटर वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर आवश्यकतानुसार फार्म संख्या 7 अथवा फार्म संख्या 8 डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। उन्होंने जिस बोर्ड से परीक्षा उतीर्ण की है, जिस वर्ष परीक्षा उतीर्ण की है उसके अनुसार जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (District Registration cum Counseling Centre) के ऑपरेटर से मुद्रित फार्म लेंगे।

फॉर्म संख्याविवरण
फॉर्म संख्या 7अगर छात्र ने अपना मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा बिहार बोर्ड से पास किया हैं ।
फॉर्म संख्या 8अगर छात्र ने अपना मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा या समकक्ष सीबीएसई अथवा आईसीएसई या किसी अन्य केंद्र अथवा राज्य के बोर्ड से पास किया हैं।

जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र से आवेदन करने की प्रक्रियां

  • फार्म संख्या 7 या फार्म संख्या 8 को कलम से भरें
  • विद्यार्थी सभी विस्तृत जानकारी फार्म में भरने के बाद फार्म के नीचे हस्ताक्षर करें
  • विद्यार्थी सभी जानकारी अंग्रेजी के CAPITAL अक्षर में भरें।
  • फार्म भरने के पश्चात विद्यार्थी फार्म के अनुलग्नक में नामांकन के विकल्प भरेंगे।
  • फार्म पूरी तरह भरे जाने के पश्चात आवेदक को जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के ऑपरेटर को अपने फार्म के साथ एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो भी देना होगा
  • जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के ऑपरेटर उस फार्म में भरी जानकारी को ऑनलाईन आवेदन फार्म में भर देंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के ऑपरेटर आवेदन का Preview कम्प्यूटर स्क्रीन पर आवेदक को दिखा देंगे।
  • विद्यार्थी पूरी जानकारी को भली-भाँति जाँच लेंगे कि सभी जानकारी सही भरी गयी है।
  • मोबाइल नम्बर दर्ज होने के बाद विद्यार्थी को ई-चालान की एक प्रति मिलेगी।
  • विद्यार्थी अपने पास के इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में जाकर आवेदन शुल्क ई-चलान के माध्यम से जमा करेंगे। ई-चालान के माध्यम से स्टेट बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 50रू/- + GST अतिरिक्त स्टेट बैंक में भुगतान करना होगा, जो बैंक का सेवा शुल्क होगा। इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने हेतु 24रू/- अतिरिक्त इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) में भुगतान करना होगा, जो बैंक का सेवा शुल्क होगा। बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने के 48 घंटे से 72 घंटे के बाद भुगतान की सूचना बोर्ड के पोर्टल पर अपडेट हो जायेगी।
  • भुगतान की सूचना अपडेट होने के बाद विद्यार्थी को User ID और Password उनके द्वारा दर्ज करायी गयी मोबाइल और ई-मेल पर भेजा जायेगा।
  • कृपया ध्यान दें:- आवेदन शुल्क 350रू/- (साढ़े तीन सौ) जमा किये बिना आवेदन स्वीकृत नहीं माना जायेगा। यह अनिवार्य है कि आवेदन के साथ आवेदन शुल्क भी जमा किया जाय।

मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया

  • यदि विद्यार्थी ने 10वीं की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से उतीर्ण की है, तो अपना रौल कोड, रौल नम्बर तथा जन्म तिथि तैयार रखें।
  • यदि विद्यार्थी ने 10वीं की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के समकक्ष किसी अन्य बोर्ड से उतीर्ण की है तो अपना प्राप्तांक तैयार रखें।
  • विद्यार्थी अपना पासपोर्ट साइज फोटो का स्कैन कॉपी कम्प्यूटर में तैयार रखें ताकि सामान्य आवेदन प्रपत्र भरते समय जब जरूरत हो तो अपलोड किया जा सके।
  • मोबाइल नम्बर
  • ई-मेल

मोबाइल/कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन भरने के पहले ऊपर दिए निम्नलिखित जानकारी/दस्तावेज अपने पास रखें।

कंप्यूटर/मोबाइल के माध्यम की सहायता से खुद से आवेदन करने की प्रक्रियां

  • आवेदक किसी भी ब्राउजर के माध्यम से www.ofssbihar.net पर जायें।
  • फिर सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिये गये दिशा-निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
  • Check Box और उसके उपरांत I Accept पर क्लिक करने के बाद नियम एवं शर्तों को को स्वीकार करें।
  • इसके बाद सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) आपके कम्प्यूटर पर खुल जायेगा।
  • यदि विद्यार्थी ने 10वीं की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से उत्तीर्ण की है, तो उसे उत्तीर्ण होने का वर्ष, रौल कोड, रौल नम्बर और जन्म तिथि भरनी होगी। उसकी अन्य जानकारियाँ और प्राप्तांक आपने आप आवेदन प्रपत्र में अंकित हो जायेंगे।
  • अगर आवेदक किसी अन्य बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उतीर्ण की है तो यह आवश्यक है कि सामान्य आवेदन प्रपत्र में जो जानकारी मांगी गयी है उसे वे भरें
  • सभी जानकारियों को एक बार भर लेने के बाद आवेदक को अपना फोटो सामान्य आवेदन प्रपत्र में अपलोड करना है। ध्यान रहें, फोटो अपलोड करना आवश्यक है
  • सभी जानकारी को भर लेने के बाद आवेदक को नामांकन के लिये विकल्प चुनना है। आवेदक न्यूनतम 10 विकल्‍प और अधिकतम 20 विकल्प चुन सकता है। एक विद्यालय अथवा एक महाविद्यालय में एक विषय एक विकल्प माना जायेगा।
  • नामांकन के विकल्प भरने के लिए विद्यार्थी निम्नलिखित प्रक्रिया अपनायें।
  • Drop Down लिस्ट से जिला को चुनें।
    • जिला चुनने के बाद विद्यालय, महाविद्यालय को चुनें।
    • विद्यालय महाविद्यालय चुनने के बाद संकाय को चुनें। जैसे:- कला, विज्ञान एवं वाणिज्य
    • Submit बटन पर क्लिक करें।
    • Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपका विकल्प दर्ज हो जायेगा।
    • इस प्रकार से आप सामान्य आवेदन प्रपत्र में कम से कम 10 विकल्प एवं ज्यादा से ज्यादा 20 विकल्प चुन सकते हैं।
  • उच्च प्राथमिकता वाले विकल्प पहले भरें। मान लिया जाय कि इण्टरमीडिएट में नामांकन के लिए आपकी पहली प्राथमिकता विज्ञान संकाय में ए0एन0 कॉलेज में है, और दूसरी प्राथमिकता या विकल्प विज्ञान संकाय में कॉलेज ऑफ कामर्स में है; तो आप ए0एन0 कॉलेज में पहली प्राथमिकता का विकल्प भरें और उसके उपरांत कॉलेज ऑफ कामर्स का विकल्प भरें। तत्पश्चात्‌ तीसरी, चौथी, पाँचवी इत्यादि का विकल्प अपनी प्राथमिकता के अनुसार भरें।
  • एक बार जब आपने सामान्य आवेदन प्रपत्र भर दिया हो तो कृपया एक बार फिर उसे ध्यान पूर्वक पढ़ लें ताकि अगर कोई गलती आप से हुई है तो उसका पता आपको चल जाये। आवदेन में दिया गया पूरा विवरण अगर आपको सही लगता है तो Submit बटन को क्लिक करें
  • इसके उपरान्त कम्प्यूटर स्क्रीन पर भरे हुये आवेदन का Preview दिखायी देगा।
  • कृपया इसके उपरान्त भरे हुए आवेदन की आप दोबारा जाँच कर लें। अगर आवेदन प्रपत्र में सभी जानकारियाँ आप सही पाते हैं तो Confirm बटन को क्लिक करें। अगर भरी हुई जानकारियों को आप सही नहीं पाते हैं तो आप Modify बटन को क्लिक करें।
  • Modify बटन को क्लिक करने पर सामान्य आवेदन प्रपत्र आपको पुन: दिखाई देगा। इसे देखकर आप उसमें भरी हुई उन जानकारियों को शुद्ध कर सकते हैं जिसे आप सुधारना चाहते हैं। इसके बाद आप Confirm बटन को क्लिक करें
  • Confirm बटन को क्लिक करने के बाद आपके निबन्धित मोबाइल नम्बर पर यह व्यवस्था या पद्धति आपको एक OTP भेजेगी |
  • System में OTP को डालें और इसके उपरांत आपका मोबाइल नम्बर सुनिश्चित हो जायेगा
  • एक बार मोबाइल नम्बर सुनिश्चित हो जाने के बाद आपको 350रू/- (साढ़े तीन सौ) भुगतान करने का निदेश मिलेगा। यह 350रू/- आवेदन शुल्क होगा। यह भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card एवं Net Banking) आदि से भी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो यह भुगतान ई-चालान के माध्यम से भी कर सकते हैं। ई-चालान के माध्यम से अगर आप भुगतान करना चाहते हैं तो इसके लिए आवश्यक होगा कि चालान की मुद्रित प्रति लेकर आप इसे अपने नजदीकी निर्धारित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जमा करें।
  • सफलतापूर्वक भुगतान सुनिश्चित हो जाने के बाद यह व्यवस्था आपके द्वारा भरे गये आवेदन से संबंधित एक प्राप्ति प्रति (Acknowledgement Copy) जारी करेगी। आपको सलाह दी जाती है कि यह मुद्रित प्राप्ति प्रति आप निकाल कर रख लें ताकि भविष्य में यह आपके काम आ सके
  • सफलतापूर्वक आवेदन प्रपत्र भरे जाने के पश्चात आपके निबंधित मोबाइल एवं ई-मेल पर यूजर आई0 डी0 और पासवर्ड मिलेगा।
  • कृपया ध्यान दें:- 350रू/- (साढ़े तीन सौ) के आवेदन शुल्क जमा नहीं होने पर आपका आवेदन प्रपत्र अस्वीकृत समझा जायेगा। अतः यह आवश्यक है कि आवेदन शुल्क निश्चित रूप से जमा किया जाय ताकि आपका आवेदन स्वीकृत समझा जा सके।

इंटरनेट साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया

किसी भी साइबर कैफे में जाकर भी आप स्वयं ऑनलाईन आवेदन OFSS व्यवस्था के तहत कर सकते हैं। यदि आवेदक साइबर कैफे के ऑपरेटर द्वारा ऑनलाईन फार्म भरवाना चाह रहें हैं तो फार्म 7 या फार्म 8 डाउनलोड कर और उसे भरकर ऑपरेटर को दें, ताकि वे सारी जानकारी ऑनलाईन आवेदन फार्म में भर कर सारी प्रक्रिया पूरी कर सकें। यदि आवेदक स्वयं ऑनलाईन आवेदन भरना चाहते हैं तो उन्हें नीचे लिखे क्रम के अनुसार ऑनलाईन आवेदन देना है।

साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन करने क लिए नीचे लिखे विभिन्‍न चरणों से आवेदक को गुजरना है

  • कृपया आवेदन भरने के लिए नीचे लिखे सूचनाओं को पहले से ही तैयार रखें। अगर विद्यार्थी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से 10वीं की परीक्षा उतीर्ण की है तो वे अपना रौल कोड, रौल नम्बर और जन्म तिथि तैयार रखें।
  • अगर विद्यार्थी ने बिहार बोर्ड के अलावा 10वीं अथवा उसके समकक्ष परीक्षा किसी अन्य बोर्ड से उतीर्ण हैं तो उन्हें अंक विवरणी को पहले से तैयार कर अपने पास रखना चाहिये। विद्यार्थी को यह भी सलाह दी जाती है कि वे स्कैन किया हुआ पासपोर्ट के आकार का रंगीन फोटोग्राफ भी कम्प्यूटर में तैयार रखें, ताकि सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) में आवश्यकता पड़ने पर वे उस रंगीन फोटो को अपलोड कर सकें।
  • मोबाइल नम्बर
  • ई-मेल
  • आवेदक किसी भी वेब ब्राउजर पर www.ofssbihar.net को इंटरनेट के माध्यम से।
  • खोलेगें। सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) पर क्लिक करेंगे।
  • इस पेज पर दिखाये गये सभी अनुदेश को ध्यान पूर्वक पढ़ें
  • Check Box और उसके उपरांत I Accept पर क्लिक करने के बाद नियम एवं शर्तों को स्वीकार करें।
  • इसके बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) खुल जायेगा।
  • अगर आवेदक ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो उन्हें मात्र उत्तीर्ण करने का वर्ष, रौल कोड, रौल नम्बर एवं जन्म तिथि अंकित करना है। ऐसा करने पर आवेदक को उनके सामान्य आवेदन प्रपत्र में अन्य सभी विवरणी और अंक विवरणी इत्यादि कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखायी देगा।
  • अगर आवेदक ने किसी अन्य बोर्ड से 10वीं या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो यह आवश्यक है कि सामान्य आवेदन प्रपत्र में जो जानकारी मांगी गयी है उसे वे भरें।
  • सभी जानकारियों को एक बार भर लेने के बाद आवेदक को अपना फोटो सामान्य आवेदन प्रपत्र में अपलोड करना है, फोटो को अपलोड करना आवश्यक है।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आवेदक को नामांकन के लिए विकल्प चुनना है।
  • आवेदक न्यूनतम 10 विकल्प और अधिकतम 20 विकल्प चुन सकता है। एक विद्यालय अथवा एक महाविद्यालय में एक विषय एक विकल्प माना जायेगा।
  • ऑनलाईन नामांकन के लिए विकल्प भरने के लिए नीचे दिये गये बिन्दु को ध्यान से पढ़ें:-
    • Drop Down List से जिला को चुनें।
    • जिला को चुनने के बाद विद्यालय / महाविद्यालय को चुनें।
    • विद्यालय/महाविद्यालय को चुनने के बाद, संकाय को चुने जैसे:- कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि एवं व्यावसायिक
    • Submit बटन को क्लिक करें।
    • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका विकल्प Submit हो जायेगा।
    • इस तरह से आप सामान्य आवेदन प्रपत्र (Common Application Form) में कम से कम 10 विकल्प एवं ज्यादा से ज्यादा 20 विकल्प चुन सकते हैं।
  • उच्च प्राथमिकता वाले विकल्प पहले भरें। मान लिया जाय कि इण्टरमीडिएट में नामांकन के लिए आपकी पहली प्राथमिकता विज्ञान संकाय में ए0एन0 कॉलेज में है, और दूसरी प्राथमिकता या विकल्प विज्ञान संकाय में कॉलेज ऑफ कामर्स में है; तो आप ए0एन0 कॉलेज में पहली प्राथमिकता का विकल्प भरें और उसके उपरांत कॉलेज ऑफ कामर्स का विकल्प भरें। तत्पश्चात्‌ तीसरी, चौथी, पाँचवी इत्यादि का विकल्प अपनी प्राथमिकता के अनुसार भरें।
  • एक बार जब आपने सामान्य आवेदन प्रपत्र भर दिया हो तो कृपया एक बार फिर उसे ध्यान पूर्वक पढ़ लें ताकि अगर कोई गलती आप से हुई है तो उसका पता आपको चल जाये। आवदेन में दिया गया पूरा विवरण अगर आपको सही लगता है तो Submit बटन को क्लिक करें।
  • इसके उपरान्त कम्प्यूटर स्क्रीन पर भरे हुये आवेदन का Preview दिखायी देगा।
  • कृपया इसके उपरान्त भरे हुए आवेदन की आप दोबारा जाँच कर लें। अगर आवेदन प्रपत्र में समी जानकारियाँ आप सही पाते हैं तो Submit बटन को क्लिक करें।
  • अगर भरी गयी जानकारियाँ को आप सही नहीं पाते हैं तो आप Modify बटन को क्लिक करें।
  • Modify बटन को क्लिक करने पर सामान्य आवेदन प्रपत्र आपको पुनः दिखाई देगा। इसे देखकर आप उसमें भरी हुई उन जानकारी को शुद्ध कर सकते हैं जिसे आप सुधारना चाहते हैं। इसके बाद आप Confirm बटन को क्लिक करें।
  • Confirm बटन को क्लिक करने के बाद आपके निबन्धित मोबाइल नम्बर पर यह व्यवस्था या पद्धति आपको एक OTP भेजेगी।
  • System में OTP को डालें और इसके उपरांत आपका मोबाइल नम्बर सुनिश्चित हो जायेगा
  • एक बार मोबाइल नम्बर सुनिश्चित हो जाने के बाद आपको 350 रू/- (साढ़े तीन सौ) भुगतान करने का निदेश मिलेगा। यह 350 रू/- आवेदन शुल्क होगा। यह भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card एवं Net Banking) आदि से भी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो यह भुगतान ई-चालान के माध्यम से भी कर सकते हैं। ई-चालान के माध्यम से अगर आप भुगतान करना चाहते हैं तो इसके लिए आवश्यक होगा की चालान की मुद्रित प्रति लेकर आप इसे अपने नजदीकी निर्धारित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) में जमा करें। ई-चालान के माध्यम से इंडियन बैंक के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने हेतु 24रू/- अतिरिक्त इंडियन बैंक में भुगतान करना होगा, जो बैंक का सेवा शुल्क होगा। बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने के 48 घंटे से 72 घंटे के बाद भुगतान की सूचना बोर्ड के पोर्टल पर अपडेट हो जायेगी।
  • सफलतापूर्वक भुगतान सुनिश्चित हो जाने के बाद यह व्यवस्था आपके द्वारा भरे गये आवेदन से संबंधित एक प्राप्ति प्रति (Acknowledgement Copy) जारी करेगी। आपको सलाह दी जाती है कि यह मुद्रित प्राप्ति प्रति आप निकाल कर रख लें ताकि भविष्य में यह आपके काम आ सके।
  • आवेदन पत्र का Preview करने एवं Submit करने के बाद दिये गये मोबाइल पर प्राप्त OTP को अंकित करने के बाद विद्यार्थी को User ID और Password उनके द्वारा दर्ज करायी गयी मोबाइल और ई-मेल पर प्राप्त होगी।
  • कृपया ध्यान दें, 350रू/- (साढ़े तीन सौ) के आवेदन शुल्क जमा नहीं होने पर आपका आवेदन प्रपत्र अस्वीकृत समझा जायेगा। अत: यह आवश्यक है कि आवेदन शुल्क निश्चित रूप से जमा किया जाय ताकि आपका आवेदन स्वीकृत किया जा सके।

आवेदन के लिए ‘चेकलिस्ट’ (जरूरी सामान साथ रखें):

  • मैट्रिक डिटेल्स: रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि (Marksheet के अनुसार)।
  • फोटो: एक पासपोर्ट साइज स्कैन की हुई फोटो।
  • मोबाइल & ईमेल: अपना खुद का सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल (OTP के लिए)।
  • कॉलेज लिस्ट: कम से कम 10 और अधिकतम 20 कॉलेजों के नाम और उनके स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) की सूची।
  • आधार कार्ड: पहचान और पते के प्रमाण के लिए।

चाहे आप कैफे से भरवाएं या वसुधा केंद्र से, ‘Final Submit’ बटन दबाने से पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर अपना नाम, पिता का नाम और चुने हुए कॉलेजों को एक बार खुद ज़रूर चेक कर लें। ऑपरेटर की एक छोटी सी गलती आपका पूरा साल खराब कर सकती है।

Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Md Ali

Md Ali

Founder, OFSS.in • Since 2018

Educational consultant specializing in Bihar Board updates and university admissions. Providing verified career resources for 8+ years.

Leave a Comment